Weather Update: पंजाब में आज दस्तक दे सकता है मानसून
चंडीगढ़, 21 जून, 2025ः पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में आज मानसून दस्तक दे सकता है।। बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो अनुमान है कि आज ये पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दाखिल हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून पंजाब में प्रवेश के लिए अनुकूल है।
पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए खास चेतावनी जारी की है। 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 22 जून को चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की आशंका है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →