पंजाब में फिर खराब होगा मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
चंडीगढ़, 22 जून, 2025ः पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।पठानकोट, गुरदासपुर व अमृतसर और आसपास के कुछ जिलों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिली।
पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 22 जून से 27 जून तक के लिए चेतावनी जारी की है। 22 जून को हालात और गंभीर हो सकते हैं क्योंकि उस दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 23 से 27 जून तक लगातार गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 और 25 जून को बारिश अधिक व्यापक हो सकती है और उस दिन भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →