यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! महंगी होने वाली है रेल यात्रा!
चंडीगढ़, 24 जून, 2025ः भारतीय रेलवे ने कई सालों बाद ट्रेन टिकटों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. ये नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी. साथ ही, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी नए नियम बनाए गए हैं, जिसमें आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है. रेल मंत्रालय का कहना है कि ये कदम आम यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाए गए हैं.
टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी?
जानकारी के मुताबिक, नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अब किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा, जबकि एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर होगी. यह बढ़ोतरी भले ही छोटी लगे, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर थोड़ा असर डाल सकती है. उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री मुंबई से दिल्ली (1400 किलोमीटर) नॉन-एसी ट्रेन से सफर करता है, तो उसे 14 रुपये ज्यादा देने होंगे, जबकि एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 28 रुपये की होगी.
रेलवे का कहना है कि यह बदलाव रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है. रोजमर्रा या नजदीकी सफर करने वाले यात्रियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों को किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं झेलनी पड़ेगी. हालांकि, 500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करने पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा. सेकेंड क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा.
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →