हरियाणा में कांग्रेस ने 5 पूर्व MLA को निकाला
चंडीगढ़, 28 सितंबर, 2024ः हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई की है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने 5 पूर्व विधायकों सहित 9 लोगों को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पानीपत शहर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, आरक्षित सीट नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, हथीन से पूर्व विधायक हर्ष कुमार और तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर के नाम शामिल हैं।
इन पूर्व विधायकों के अलावा पुंडरी विधानसभा से सतबीर भाना, बरोदा से पीसीसी डेलिगेट कपूर नरवाल, उचाना से वीरेंद्र गोदिया और बवानी खेड़ा से सतबीर काे भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
.jpeg)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →