सिख संगत के लिए खुशखबरीः अब आसान हुआ श्री हजूर साहिब पहुंचना
चंडीगढ़, 02 जुलाई 2025ः पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी है।  इंडिगो एयरलाइंस आज यानी 2 जुलाई से आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस नई सेवा को पंजाब के लोगों खासकर सिख समुदाय के लिए अहम कदम माना जा रहा है। क्योंकि अब सिख समुदाय पंजाब से मुंबई के लिए सीधी उड़ान ले सकेगा। वहां से सिख समुदाय आसानी से तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेक सकेगा। राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह सिर्फ नई उड़ान नहीं है, बल्कि सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला ऐतिहासिक फैसला है। 
पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए इंडिगो एयरलाइंस आज यानी 2 जुलाई से आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इस नई सेवा को पंजाब के लोगों खासकर सिख समुदाय के लिए अहम कदम माना जा रहा है। क्योंकि अब सिख समुदाय पंजाब से मुंबई के लिए सीधी उड़ान ले सकेगा। वहां से सिख समुदाय आसानी से तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेक सकेगा। राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह सिर्फ नई उड़ान नहीं है, बल्कि सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला ऐतिहासिक फैसला है। पहले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए पंजाब से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) पहुंचना काफी मुश्किल होता था। क्योंकि यहां से कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि उड़ान जैसी योजनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है उड़ान का समय प्रतिदिन एक समान रहेगा।
					
								
								
								  Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज  →