संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रीमंडल में मिली यह बड़ी जिम्मेवारी
चंडीगढ़, 03 जुलाई, 2025ः लुधियाना पश्चिम से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रीमंडल में जगह मिल गई है। उन्हे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में शपथ दिलवाई है। उन्हे उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। उन्होने ट्वीट कर संजीव अरोड़ा को बधाई दी और कहा कि "आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा जी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई।संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा जी पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वह पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और बिना किसी पक्षपात के काम करेंगे।"
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਮਾਣਯੋਗ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਜੀ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਸਹੁੰ ਚੁਕਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ।
ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs… pic.twitter.com/1z1kOZe5jf
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 3, 2025
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →