Cabinet Meeting: मान कैबिनेट की अहम बैठक आज, लिए जाएंगे बड़े फैसले
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 07 जुलाई, 2025ः पंजाब सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज होगी।यह बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे होगी। पहले यह बैठक सुबह 10:30 बजे होनी थी, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। हालांकि, इसका कारण नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आज मोहाली में कार्यक्रम के कारण समय में बदलाव किया गया है। लुधियाना उपचुनाव जीतकर मंत्री बने उद्योगपति संजीव अरोड़ा की यह पहली कैबिनेट बैठक है। पदभार ग्रहण करते समय अरोड़ा ने कहा था कि उनका ध्यान पंजाब के विकास पर है। उन्होंने यह भी कहा कि लुधियाना में प्रदर्शनी केंद्र बनाना लोगों की लंबे समय से मांग है और वे जल्द ही इस पहल को मंजूरी देंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →