कांग्रेस ने अब इस लीडर को पार्टी से निकाला, लगे गंभीर दोष
चंडीगढ़, 7 जुलाई 2025: पंजाब प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ग्रामीण के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के अध्यक्ष जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है। अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने बताया कि हलका इंचार्ज करतारपुर राजिंदर सिंह द्वारा 4 जुलाई 2025 को मिली शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करती है और पार्टी की छवि को साफ रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को समर्थन नहीं दिया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →