Bharat Band: क्या आपके इलाके में भी पड़ेगा असर? जानें आज कौन सी सेवाएं रहेंगी ठप्प
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 09 जुलाई, 2025ः चार श्रम संहिताओं समेत अपनी अन्य प्रमुख मांगों को लेकर श्रमिक संगठन बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसमें करीब 25 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। यूनियनों के मुताबिक, यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा लेकिन इसका असर बैंकिंग, डाक, परिवहन, बीमा, कोयला खनन सहित कई प्रमुख सेवाओं पर पड़ेगा।
क्या है हड़ताल का कारण?
संयुक्त ट्रेड यूनियनों के मंच ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने एक बार भी वार्षिक श्रम सम्मेलन का आयोजन नहीं किया, और लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जो श्रमिकों और मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं।
यह सेवाएं रहेंगी प्रभावित
- बैंकिंग सेक्टर: बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि RBI की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, लेकिन बैंकिंग सेवाएं बाधित होने की संभावना है।
- राज्य परिवहन सेवाएं: देशभर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बस सेवाएं बाधित हो सकती हैं। कई राज्यों में बस और ऑटो चालकों के शामिल होने से यातायात में दिक्कत आ सकती है।
- डाक सेवाएं: भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे डाक और जरूरी दस्तावेजों की डिलीवरी में देरी हो सकती है।
- कोयला खनन और फैक्ट्रियां: कोयला और अन्य खनन से जुड़ी फैक्ट्रियों के मजदूर भी हड़ताल का हिस्सा होंगे। इससे उद्योगों में ईंधन की सप्लाई और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
- शिक्षा संस्थान और निजी दफ्तर: हड़ताल का असर स्कूल-कॉलेजों और बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है। खासतौर पर परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से छात्रों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि निजी कार्यालयों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →