Weather Update: उमस भरी गर्मी फिर करेगी परेशान, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 12 जुलाई, 2025ः पंजाब वासियों को एक बार फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राज्य मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है।राज्य में कुछ दिन मानसून अब सुस्त रहेगा, बारिश के आसार भी कम हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी भी होगी और उमस लोगों को परेशान भी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों बारिश ना होने के कारण तापमान में उछाल देखने को मिला है।
प्रमुख शहरों में आज का मौसम
- अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →