चंडीगढ़, 30 सितंबर, 2024ः हरियाणा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने 8 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। ये सभी बगावत कर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस भी 24 बागियों को पार्टी से निकाल चुकी है।
हरियाणा भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले 8 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
सूची में पूर्व मंत्री रंजीत चौटाला और पूर्व विधायक देवेंद्र कादयान का नाम भी शामिल है। pic.twitter.com/SBh3pR0pWk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2024