अकाली दल की 1 सितंबर को मोगा में फतह रैली
चंडीगढ़, 17 अगस्त,2025ः शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1 सितंबर को मोगा में फतह रैली आयोजित करेगा। यह रैली पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने के उपलक्ष्य में होगी। रैली का ऐलान पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किया।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली के नेतृत्व वाले लैंड पूलिंग स्कीम के जरिए पंजाब की 65 हजार एकड़ उपजाऊ जमीन हड़पने और करीब 30 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने की कोशिश की गई थी। इसके खिलाफ SAD के कार्यकर्ताओं ने किसानों, खेत मज़दूरों और व्यापारियों के साथ मिलकर विशाल जन आंदोलन चलाया। दबाव के बाद सरकार इस मामले में बैकफुट पर आ गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →