Himachal Pradesh: प्रदेश में अब 115 स्कूल सीबीएसई में, पहली सूची में कांगड़ा जिला के 15 और स्कूलों को शामिल करने की तैयारी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 02 अक्टूबर 2025 : हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में पहले चरण में 100 के बजाय 115 स्कूलों को भेजे जाने की तैयारी की गई है। हालांकि पहले चरण में अधिकारिक रूप से एक सौ स्कूलों की सूची जारी की गई है, लेकिन इसमें प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से पहली सूची में ही कांगड़ा के 19 के साथ 15 और स्कूलों को शामिल करने की तैयारी की गई है।
ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से 34 स्कूलों को सीबीएसई में तबदील किए जाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसके लिए अलग से जारी लिखित निर्देशों पर संबंधित स्कूलों के प्रिंसीपल को शिमला मीटिंग में बुलाया गया था। इतना ही नहीं, अब सभी संबंधित स्कूलों के डिटेल्ट रिकार्ड भी निदेशालय शिमला में तलब किया गया है।
अब प्रदेश में एक सौ के बजाय 115 स्कूलों को सीबीएसई में किए जाने के संबंध में जल्द ही अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी। अब तक उक्त 15 स्कूलों के नामों की अधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, इसके चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी नाम बताने से कन्नी काट रहे हैं।
इसमें यह भी अहम है कि उक्त सीबीएसई किए जाने वाले सभी स्कूलों में को-एजुकेशन प्रणाली शुरू की जाएगी। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →