Rahul Gandhi at Shimla: शिमला पहुंचे राहुल गांधी, मंत्री धनीराम शांडिल और विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वागत
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 13 अक्टूबर 2025 :
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी शिमला पहुंच गए हैं। राहुल गांधी का काफिला शिमला के संजौली से एक बजकर 50 मिनट पर छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक राहुल गांधी हेलिकॉप्टर में आए। यहां से छराबड़ा के लिए सड़क मार्ग से गए।
अन्नाडेल में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला आ सकते हैं। बता दें कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिन से छराबड़ा में हैं। आज राहुल गांधी भी मां और बहन के पास छराबड़ा पहुंच गए हैं। खबर है कि राहुल गांधी एक दो दिन छराबड़ा रुक सकते हैं।
मंगलवार सुबह वह हरियाणा में थे, जिसके बाद वह शिमला पहुंचे। हालांकि, उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →