350वां शहीदी पर्व समागम : CM मान खुद राष्ट्रपति - PM को देंगे न्योता, बाकी राज्यों के लिए मंत्रियों की लगी Duty
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर, 2025 : पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने दिल्ली जाएंगे।
इसके साथ ही, देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। यह जिम्मेदारी पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण पत्र देंगे।
मंत्रियों को सौंपी गई निमंत्रण की जिम्मेदारी
पंजाब सरकार ने अपने मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है ताकि कोई भी राज्य इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने से न छूटे।
1. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली जाकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगे।
2. मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारुचक बंगाल, असम और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे।
3. मंत्री अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
4. मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडिया छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे।
5. दक्षिण भारत: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पांडिचेरी जाएंगे।
6. मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे।
7. मंत्री बलजीत कौर और मोहिंदर भगत मध्य प्रदेश और राजस्थान जाएंगे।
8. मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और डॉ. रवजोत सिंह मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड जाएंगे।
9. मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया और संजीव अरोड़ा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →