Himachal: कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 16 अक्तूबर, 2025:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज शिमला में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लड़भड़ोल में सीबीएसई स्कूल खोलने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
जीवन ठाकुर ने इस अवसर पर अपने क्षेत्र के महिला मंडल टिक्करू की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11,000 रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा में जरूरतमंदों की सहायता करने में बहुत मददगार साबित होते हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →