Weather Update: पंजाब के आठ जिलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 04 अक्तूबर, 2024ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार से मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य के करीब आठ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं।मौसम विभाग की मानें तो इस महीने की दस तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी एरिया में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →