Himachal Pradesh: तपोवन में भाजपा की हलचल तेज, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने निरीक्षण कर दी तैयारियों को गति
04 दिसंबर की विशाल रैली को लेकर बिंदल सक्रिय, तपोवन में व्यवस्थाओं का लिया पूरा लेखा-जोखा
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला/तपोवन, 04 दिसंबर, 2025 को आयोजित होने वाले भाजपा के प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन और रैली की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सोमवार को तपोवन पहुँचे, जहां उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायज़ा लिया।
डॉ. बिंदल के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला स्तर के नेता और आयोजन समिति के संयोजक भी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं—जैसे मंच, सुरक्षा, कार्यकर्ताओं की बैठने की व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और स्वागत व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों व मौजूदा हालात पर जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि रैली में पूरे प्रदेश से व्यापक संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए स्थानीय इकाइयों के साथ बैठक भी की और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी जिम्मेदारियों का विभाजन सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, देवेंद्र कोहली कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, कमल शर्मा, शाश्वत कपूर, डॉ. विशाल नेहरिया, वरिंदर चौधरी, प्रणव शर्मा, अरविंद, अरुण कौशल आदि मौजूद रहे। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →