हरियाणा चुनावः गुजरात के राज्यपाल कुरुक्षेत्र में मतदान करने पहुंचे
कुरुक्षेत्र, 05 अक्तूबर, 2024ः कुरुक्षेत्र जिले की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। कुरुक्षेत्र जिले में कुल वोटर 7 लाख 70 हजार 356 हैं। यहां कुल पोलिंग स्टेशन 810 बनाए गए हैं। 4 विधानसभा सीट पर 43 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित राज्य के स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मतदान करने पहुंचे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →