राणा बलाचौरिया हत्याकांड में Fortis Hospital का बयान आया सामने, पढ़ें क्या कहा?
बाबुशाही नेटवर्क मो
हाली, 16 दिसंबर 2025- मोहाली के सोहाना में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलियां मारकर हत्या किए गए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड मामले में फोर्टिस अस्पताल मोहाली का बयान सामने आया है। अपने बयान में अस्पताल ने कहा कि बीती शाम राणा बलाचौरिया को मृत अवस्था में लाया गया था।
अस्पताल के प्रवक्ता ने आगे कहा कि "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को 15 दिसंबर 2025 को शाम 6:05 बजे फोर्टिस अस्पताल मोहाली लाया गया था। तत्काल क्लीनिकल मूल्यांकन के बावजूद, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →