BIG BREAKING: पंजाब कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़, 29 दिसंबर, 2025ः पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। जिसमें बनूड़ सब तहसील को अपग्रेड का निर्णय लिया गया है।यह जानकारी मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि बनूड़ सब-तहसील मोहाली में आती है। बहुत लंबे समय से लोगों की मांग थी कि तहसील छोटी है और इसे अपग्रेड किया जाए। क्योंकि लोगों को अपने काम करवाने में दिक्कत आती थी। अब इसे अपग्रेड किया जाएगा। इसमें दो कानूनगो, 14 पटवार सर्किल और 40 गांव शामिल होंगे।
इसके साथ ही होशियारपुर जिले में तहसील हरियाणा बनाने का फैसला लिया गया। इसमें 12 पटवार सर्किल, दो कानूनगो सर्किल और 50 गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मेरा घर मेरे नाम स्कीम को तेजी से लागू किया जाएगा। इसमें संशोधन भी किया गया।अब घर नाम होने के बाद लोग लोन और दूसरी सुविधाएँ ले पाएँगे। जल्द ही बेनिफिशियरीज़ को घर के नाम को कन्फर्म करने वाला एक परमानेंट कार्ड मिलेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →