लोहड़ी पर बढ़ेगा ठंड का सितम, घने कोहरे का अलर्ट हुआ जारी
चंडीगढ़,09 जनवरी,2026ः पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। सर्दियों के बीच आने वाले इस त्यौहार पर लोग पंतग उड़ाते हैं लोहड़ी जलाते हैं। हालांकि इस बार ठंड का प्रकोप लोहड़ी का मज़ा खराब कर सकता है।पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा, शीतलहर की संभावना भी बनी रहेगी।
मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पंजाब के इलाके में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 किमी ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। इनकी रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
इस वजह से आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ठंड का असर रहेगा। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ स्थानों पर पूरे दिन ठंड बनी रहने (कोल्ड-डे) की आशंका है। मौसम सामान्य तौर पर शुष्क यानी साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान गिरेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →