रूस में मारे गए युवक के घर पहुंचे भूपेश बघेल, मान सरकार से की आर्थिक सहायता की मांग
गोराया, 09 जनवरी,2026ः रूस-यूक्रेन जंग के दौरान पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा गोराया निवासी मनदीप कुमार की मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, मनदीप कुमार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने परिवार को ढांढस बंधाया और पंजाब सरकार से मनदीप के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनदीप के माता-पिता को सरकारी पेंशन दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार को भविष्य में सहारा मिल सके। आपको बता दें मृतक के परिजनों ने मनदीप का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है और सरकार से मदद की मांग की है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →