पंजाब में सर्दी ने कराई तौबा- 2 दिन शीतलहर और धुंध का अलर्ट:10 जिलों में घना कोहरा
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 10 जनवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है।शुक्रवार को लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री नीचे रहा है।
आज 10 जिलों में घना कोहरा, 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। इसी तरह अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर दिन में भी ठंड ज्यादा रह सकती है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →