चंडीगढ़: 24 जनवरी,2026: पंजाब के लिए बड़ी समस्या बने 61 गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। 72 घंटे का ऑपरेशन चलाकर 4871 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
ए कैटेगरी के छह गैंगस्टरों, जिन्हें आतंकवादियों की श्रेणी में भी रखा गया है, के खिलाफ इनाम घोषित करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इन 61 लोगों में सबसे ऊपर वे लोग हैं जिनके खिलाफ पुलिस नकद पुरस्कार की घोषणा करने की प्रक्रिया जारी है।
इनमें कनाडा में रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार शामिल है, जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा गैंगस्टर है और जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में आतंकवादी हरविंदर संधू उर्फ रिंदा, जो रिंदा-लांडा गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है, और यूरोप में रहने वाला रोहित गोदारा उर्फ रावत राम, जो बरार-गोदारा गिरोह से जुड़ा हुआ है। इन सभी के खिलाफ इनाम घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →