पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ी ठंड:3 जिलों में आज बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 26 जनवरी.2026ः पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम के वक्त ठंड काफी बढ़ गई है। सोमवार को मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि, हिमाचल प्रदेश से लगते पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 27 से 29 जनवरी तक तेज हवाओं, बिजली चमकने, ओले गिरने और घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 27 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन्हीं इलाकों में कुछ जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है, खासकर फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में।
- 28 जनवरी – राज्य के कुछ इलाकों में ठंड की लहर चलने की संभावना है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर और फाजिल्का शामिल हैं। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- 29 जनवरी – राज्य के कुछ इलाकों में ठंड की लहर चलने की संभावना है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर और फाजिल्का में शीत लहर चल सकती है। वहीं, आने वाले समय में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →