SYL मामलाः मुख्यमंत्री सैनी की अधिकारियों के साथ अहम बैठक आज
चंडीगढ़, 26 जनवरी,2026ः सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब के साथ होने वाली मीटिंग से पहले हरियाणा सीएम नायब सैनी ने आज मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में सीनियर ऑफिसर शामिल होंगे। इसमें एसवाईएल से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि हरियाणा और पंजाब की चंडीगढ़ में 27 जनवरी (मंगलवार) को हरियाणा निवास में एसवाईएल को लेकर मीटिंग होनी है, इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सहित दोनों सरकारों के सीनियर अफसर भी शामिल होने वाले हैं। इसी को देखत् हुए सीएम सैनी द्वारा मंथन किया जा रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →