Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी, होगी बारिश
चंडीगढ़, 01 फरवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। देर रात फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़ समेत कई जगह बारिश हुई, जिसके बाद रविवार सुबह से हल्की धुंध छाई हुई है। वहीं आज 1 फरवरी को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग चंड़ीगढ़ के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली समेत 14 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।दूसरी ओर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में गिने-चुने स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 2 फरवरी - पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 3 फरवरी - किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।
- 4 फरवरी - मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →