Weather Update: हरियाणा में बिगड़ेगा मौसम, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 02 फरवरी,2026ः हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। यहां मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सोमवार भी दिखाई देगा। जिसके कारण हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी व कैथल में घना कोहरा छाएगा। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात को घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है। जिससे दृश्यता कम रहेगी। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →