पंजाब में कोहरे का सितम: 15 जिलों के लिए चेतावनी जारी, 5 फरवरी से चलेंगी बर्फीली हवाएं
चंडीगढ़, 3 फरवरी 2026: चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज पंजाब के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आज सुबह और शाम के वक्त विजिबिलिटी काफी कम रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। राहत की बात यह है कि 4 से 8 फरवरी के बीच फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
कोहरे की चपेट में ये जिले
अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे प्रमुख शहरों में 'बहुत घना कोहरा' छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, बठिंडा, मोगा और फिरोजपुर जैसे इलाकों में भी दृश्यता 100 मीटर से नीचे रह सकती है।
तापमान और नई पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance):
-
न्यूनतम तापमान: राज्य में सबसे कम तापमान बठिंडा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर बना रहने के आसार हैं।
-
तेज हवाएं: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं, जिससे सिहरन बढ़ेगी।
-
ताजा अपडेट: 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि, पंजाब में 9 फरवरी तक मौसम शुष्क (Dry) बना रहेगा और कोहरे के अलावा किसी और बड़ी चेतावनी का संकेत नहीं है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →