हरियाणा वासियों को मिलेगी ठंड से राहत, पढ़ें कब से बदलेगा मौसम
चंडीगढ़, 03 फरवरी, 2026ः हरियाणा में आज भी घना कोहरा छाया है। सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, हिसार समेत अधिकांश जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी न क बराबर है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं हल्की ठंड और नमी का असर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। कल से कोहरे की तीव्रता में कमी आने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के बाद ठंड का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। इससे किसानों, यात्रियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →