मजीठिया के घर देर रात पहुंचे सुखबीर बादल
चंडीगढ़, 4 फरवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार देर रात बिक्रम सिंह मजीठिया के चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। नाभा जेल से रिहा होने के बाद मजीठिया से उनकी यह पहली भेंट थी। जैसे ही सुखबीर बादल वहां पहुंचे, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विरोधियों के दावों पर लगा विराम
आम आदमी पार्टी के नेताओं और अन्य विरोधियों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि बिक्रम मजीठिया अब राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गए हैं और बादल परिवार उनका साथ नहीं दे रहा है। सुखबीर सिंह बादल की इस मुलाकात ने इन सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ मजीठिया के साथ खड़ी है।
रणनीति पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान सुखबीर बादल ने मजीठिया के पिता और बच्चों से भी बातचीत की। बताया जा रहा है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच भविष्य की राजनीतिक कार्ययोजना और आगामी चुनावों को लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान अकाली दल के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →