Weather Alert: पंजाब में फिर बरसेंगे मेघ, जानें कब से खराब होगा मौसम
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (वीरवार को) सुबह और शाम धुंध पड़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, 9 फरवरी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध रहेगी, जिससे अमृतसर-अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 10 बजे तक धूप निकल आएगी, जिससे धुंध छंट जाएगी। इस समय उत्तर दिशा से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।
9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →