टोहाना में पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से 1.50 लाख लूटे
टोहानाः टोहाना शहर के डांगरा रोड पर स्थित ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता गौरव ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर बुधवार देर शाम लूट की घटना हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते समय आरोपियों ने दुकान पर फायरिंग भी की और शुक्रवार को फिर से आने की धमकी दी।
इस दौरान, दुकान के बाहर काम कर रहे कर्मचारी करमजीत को बदमाशों ने पिस्तौल के बट से मारा, जिससे उसके हाथ में चोट आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दो अभी फरार है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →