Himachal Cabinet : हेल्थ में नई भर्ती को मिलेगी मंजूरी; कैबिनेट बैठक आज, बजट सत्र में सर्वदलीय बैठक पर होगी चर्चा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 12 फरवरी 2026 :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्यपाल अभिभाषण को अनुमोदित किया जा सकता है। राज्य सरकार 16 फरवरी से बजट सत्र का आगाज कर रही है और पहले ही दिन गवर्नर एड्रेस होगा।
इस बार राज्यपाल अभिभाषण भी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के आसपास हो रहने वाला है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में नई भर्तियों को भी मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के अलावा रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का मामला कैबिनेट में जा रहा है।
मंत्रिमंडल की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में लैंग्वेज यानी भाषा के पेपर के पासिंग मार्क्स कम किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में 45 नंबर पेपर पास करने के लिए रखे गए हैं। इन्हें कम करके 33 नंबर किया जा रहा है। बैठक में 13 फरवरी को होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक का मुख्य मकसद राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद की स्थितियों पर चर्चा करना है।
बजट सत्र के पहले हिस्से के दिन बढ़ेंगे
सरकार ने 16 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। अभी इसे पहले 3 दिन नहीं रखा गया था। लेकिन अब यह चर्चा है कि 16 फरवरी से 20 फरवरी तक यह सत्र चल सकता है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →