दिल्ली हाईवे पर जाने वाले सावधान! 15 की शाम तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
नई दिल्ली, 14 फरवरी,2026ः महाशिवरात्रि के मौके पर हाईवे पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है।ऐसे में कांवड़ियों के लिए रास्ते साफ कर दिए गए हैं।कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांठ रोड और दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज और निजी बसों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था 15 फरवरी शाम तक लागू रहेगी।इन वाहनों को भी बदले मार्ग से दिल्ली, मेरठ बुलंदशहर के लिए भेजा रहा है।
दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो हाईवे पर भी अमरोहा पुलिस से संपर्क कर रोडवेज और निजी बसों का संचालन बंद किया जाएगा। बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज व निजी बसों को ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, धामपुर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार भेजा जा रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →