Weather Update: मौसम रहेगा खराब, दो दिन बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 15 फरवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (रविवार) को शिवरात्रि के मौके पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं, पहाड़ों से जो बर्फीली हवाएं चल रही हैं, वे थोड़ी कमजोर हो जाएंगी।जबकि कल रात से मौसम बदलेगा। इसके बाद अगले दो दिन बारिश की संभावना बन रही है।
16 फरवरी 2026 से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में पंजाब में 17 और 18 तारीख को बहुत हल्की बारिश कुछ इलाकों में हो सकती है। इन इलाकों में फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना और मोगा शामिल हैं। इन्हीं इलाकों में हल्की-फुल्की बौछारें रह सकती हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →