गोल्डी बराड़ हो सकता है डिपोट,कनाडा ने शुरू किया गैंगस्टरों का सर्वे, CBSA ने 296 की सूची तैयार की
चंडीगढ़, 19 फरवरी,2026ः सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाड़ा सरकार ने कनाडा में अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू कर दी। कनाडा में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार कर दी है।296 में से 32 गैंगस्टरों को तो इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट करने के आदेश भी दे दिए हैं।
हालांकि कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने अभी तक डिपोर्ट किए जाने वाले गैंगस्टरों की सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने में सख्ती दिखाई तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर लेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →