हरियाणाः यात्रियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक से टकराई:कंडक्टर की मौत
सोनीपत, 21 फरवरी,2026ः सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को यात्रियों से भरी पंजाब के प्राइवेट वॉल्वो बस के साथ हादसा हो गया। यह हादसा पानीपत-दिल्ली नेशनल हाईवे पर राई फ्लाईओवर के सामने खराब खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह बस शुक्रवार की देर रात अमृतसर से चली थी, जिसकी रफ्तार तेज थी। हाईवे पर वह ट्रक में पीछे से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बस के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और कई यात्री घायल हो गए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →