पंजाब में मौसम को लेकर आया नया अपडेट, पढ़ें कैसा रहेगा हाल?
चंडीगढ़, 22 फरवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध पड़ सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक 27 फरवरी तक मौसम साफ है। किसी भी तरह का कोई अलर्ट भी नहीं है।आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी है। शनिवार को पटियाला व मोहाली के एरिया में सुबह दस बजे तक कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आकाश साफ रहेगा। लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →