Weather Alert : पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का 'डबल अटैक': बठिंडा में पारा 29 डिग्री पार
चंडीगढ़, 25 Feb 2026 : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय चिलचिलाती धूप का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की और बढ़ोतरी हुई है, जिससे पारा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
धुंध का कहर जारी
भले ही दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह के समय 'माझा' और 'मालवा' के इलाकों में घनी धुंध छाई हुई है। मंगलवार को अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य (Zero) रही, जबकि पटियाला में केवल 20 मीटर दर्ज की गई। आदमपुर में भी कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आने वाले दिनों का अनुमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 2 मार्च तक मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहेगा। अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। विभाग ने बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →