हरियाणा सरकार का बजट पेशः जनता पर हुई तोहफों की बरसात, महिलाओं को मिली यह खास सौगात
चंडीगढ़, 02 मार्च,2026ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा।
बजट में हुई यह घोषणाएं
- किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
- नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।
- हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी।
- महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर 1% की छूट दी जाएगी
- अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी।
- 2000 नए बीटा बूथ खोले जाएंगे। इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।
- प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा।
- राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही, हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा
- कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।
- 1000 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इन केंद्रों की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की
- लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पिहोवा में नए महिला थाने बनेंगे।
- 250 विद्यालयों को CM (EEE) विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
- जर्मन व जापानी भाषाएं पढ़ाने के लिए 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा
- भविष्य विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से एक वर्चुअल AI एवं डिजिटल कॉलेज शुरू होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →