हरियाणा बजटः केसरी पगड़ी पहन सीएम सैनी ने पेश किया बजट, पढ़ें क्या है खास वजह
चंडीगढ़, 02 मार्च, 2026ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की। वहीं इस बार सबका ध्यान सीएम के पहनावे ने अपनी ओर केंद्रित किया। नायब सैनी इस बार केसरी रंग की पगड़ी पहने नज़र आए। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा।
आपको बता दें कि सीएम ने केसरी पगड़ी पहली बार नहीं पहनी। वह पिछले कुछ महीनों में वह पंजाब में 8 दौरे कर चुके हैं। इस दौरान वह अकसर केसरिया पगड़ी में ही नजर आए। इस बार सीएम आवास पर लोहड़ी के पर्व पर भी पंजाब के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2027 तक का है। उससे पहले चुनाव हैं। ऐसे में भाजपा अपना फोकस बढ़ा रही है। अभी तक सीएम नायब सैनी पंजाब में फ्रंट फेस बने हुए हैं। पंजाब में अपने भाषणों में सैनी पंजाबी बोलते हैं। पंजाब के बड़ा भाई बताते हैं और खून का रिश्ता बताते हैं।
गौरतलब है कि सिख पंथ में केसरिया (भगवा) रंग साहस, बलिदान और त्याग का प्रतीक माना जाता है। सिख इतिहास में योद्धाओं ने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष किया, इसलिए यह रंग वीरता से जुड़ा है। गुरु तेग बहादुर व गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को केसरिया रंग से जोड़ा जाता है।पंजाब में अपने भाषणों में सैनी पंजाबी बोलते हैं। पंजाब के बड़ा भाई बताते हैं और खून का रिश्ता बताते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →