Weather Update: पंजाब में चलेंगी तेज़ हवाएं, पढ़ें बारिश होगी या नहीं?
चंडीगढ़, 04 मार्च, 2026ः होली के अवसर पर पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है।पांच मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है।
पंजाब में 9 मार्च तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। कोई बारिश या मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 4 और 5 मार्च तक राज्य में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) चलने की उम्मीद है।
जिला-स्तरीय पूर्वानुमान में भी सभी जिलों में सूखा मौसम दिखाया गया है, जिसमें अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली समेत सभी क्षेत्र शामिल हैं। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो सकता है, लेकिन इसका पंजाब पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →