Canada से 2 पंजाबी मूल के गैंगस्टर डिपोर्ट, कई आपराधिक मामलों में थे शामिल
ओटावा/दिल्ली: कनाडा सरकार ने अपनी धरती का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो पंजाबी मूल के गैंगस्टरों को भारत डिपोर्ट (Deport) करने का फैसला किया है। इन आरोपियों की पहचान अर्शदीप और सुखनाज सिंह संधू के रूप में हुई है, जिन पर भारत में फिरौती वसूलने और संगठित अपराध चलाने के गंभीर आरोप हैं।
नवंबर 2025 में हुई थी गिरफ्तारी: जानकारी के मुताबिक, सुखनाज सिंह संधू साल 2016 से कनाडा में अस्थायी निवासी के रूप में रह रहा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने नवंबर 2025 में दबोचा था। जांच में सामने आया कि ये दोनों विदेश में बैठकर भारत में अपना आपराधिक सिंडिकेट चला रहे थे और व्यापारियों को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलते थे। कनाडा की एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि यह उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है जो वहां रहकर विदेशी सरजमीं पर अपराध करते हैं।
भारत में होगी गहन पूछताछ: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन गैंगस्टरों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले किया जा रहा है। भारत पहुँचते ही केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस इनसे इनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य साथियों के बारे में कड़ी पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इनके पकड़े जाने से कई अनसुलझे मामलों की कड़ियाँ जुड़ सकती हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →