अनूपपुर (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भयानक हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला अग्रवाल लॉज भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी बिल्डिंग ढहती नजर आ रही है।हादसे की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर 10-12 एंबुलेंस मौजूद हैं। वहीं हादसे पर CM मोहन यादव ने दुख जताया। NDERF, SDERF, लोकल कोल माइंस की तीन और भिलाई से आई टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। एक टीम बनारस से आ रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →