बैसाखी जत्थे के शेड्यूल में बदलाव: इस तारीख को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बैसाखी (खालसा साजना दिवस) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव किया है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि अब श्रद्धालु 10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और 19 अप्रैल को वापस लौटेंगे।
बता दें कि, पहले यह जत्था 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को लौटने वाला था। इस यात्रा के लिए एसजीपीसी द्वारा 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं। लगभग 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की उम्मीद है। 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रह गए गुरुद्वारों के दर्शन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →