पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी
चंडीगढ़, 20 अप्रैल,2026ः पंजाब सरकार ने बेअदबी संबंधी बनाए गए सख्त कानून नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ऐसे में अब नियम तोड़ने पर सख्त सजा होगी। जिममें उम्र कैस से लेकर 25 लाख तक का जुर्माना शामिल है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।
पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) द्वारा यह तैयार की गई है। इसके तहत जांच में फॉरेंसिक सटीकता, डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। डिजिटल बेअदबी से जुड़े नियमों या फंडिंग की भी जांच होगी। इन मामलों की SSP व कमिश्नर निगरानी करेंगे। 60 से 90 दिनों में मामले की जांच कर चालान पेश करना जरूरी किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →