Big Breaking : Earthquake In Himachal: हिमाचल में शुक्रवार रात 10:05 बजे भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला/कुल्लू: 05 जून 2026 : हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब 10:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन घरों, घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की ओर से भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर आधिकारिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और राज्य का बड़ा हिस्सा भूकंप के जोन-4 और जोन-5 में आता है।
भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। कई स्थानों पर लोगों ने बताया कि पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं, जिसके बाद वे सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की दुर्घटना या संपत्ति को नुकसान होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य है और सभी जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →