Himachal Congress : पूर्व विधायक नीरज भारती पर फैसला लेगी कांग्रेस, शिमला में आज होगी अनुशासन समिति की बैठक
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 09 जून 2026 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नीरज भारती की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसी के चलते मंगलवार को पीसीसी की अनुशासन कमेटी की एक अहम बैठक होने जा रही है।
कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में यह बैठक होगी, जिसमें नीरज भारती को लेकर कमेटी अपना फैसला लेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने यह खुलासा किया है।
इससे पहले नीरज भारती की बयानबाजी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इस बीच नीरज भारती ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और इसे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस के कांगड़ा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नीरज भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया था। उधर, नीरज भारती की बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →